प्रेम करने वाली लड़कियाँ
सीमा पटेल,दिल्ली
प्रेम करने वाली
लड़कियां ,
तरलता से भरी
बहती नदी के
समान होतीं है |
वो पार करती हैं
सारी हदें, ‘बहाव’ की |
टकराती, हरहराती
बहती हैं स्वच्छंदता से |
नहीं रोक पाया,
कोई बांध,
कोई चट्टान,
कोई पहाड़,
उसके संवेगों
के वेग को |
भाव, आवेश
से परिपूर्ण,
होती है पूर्ण
परिपक्व,
राग-रंग से
प्लावित |
वो एक ऐसी ‘नदी’
जिसकी ऊर्जा से
होती है प्रकृति, निरंतर
पल्लवित, पुष्पित,
और फलित भी |
बहती नदी होती है
लड़कियां ||
……
–