सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर पुरवैया राष्ट्रीय सम्मान

‘पुरवैया राष्ट्रीय सम्मान-2020’ सावित्रीबाई फुले की जन्मतिथि के शुभावसर पर दिनांक 03 जनवरी, 2021 को दिया जाना तय किया गया है।पुरवैया निर्णायक समिति द्वारा वर्ष 2020 के ‘पुरवैया राष्ट्रीय सम्मान’ हेतु विभिन्न क्षेत्र के मनीषियों एवं सेवियों का चयन किया गया है। जिसमे विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिए जाते है। इस साल का भोजपुरी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरवैया वैद्यनाथ विभाकर सम्मान प्रबंध काव्य आस किरीन के लिए स्व.सूबेदार सिंह अवनिज (बक्सर, बिहार) को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त इतिहास, साहित्य एवं लोकरंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु श्री सुभाषचंद्र कुशवाहा (कुशीनगर, उत्तर प्रदेश) को पुरवैया शिखर सम्मान दिया जाना तय किया गया है। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरवैया अक्षर सम्मान श्री रामजी यादव, सम्पादक, गाँव के लोग (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) ,डॉ. राकेश कबीर (देवरिया, उत्तर प्रदेश), श्री तेज प्रताप नारायण (दिल्ली) को। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरवैया सावित्रीबाई फुले सम्मान डॉ. अनीता भारती (दिल्ली) को। सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरवैया शिल्प सम्मान डॉ. सागर (मुंबई, महाराष्ट्र) को बंबई में का बा गीत के लिए प्रदान किया गया है। समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुरवैया नागरिक सम्मान श्री आदित्य कुमार गुप्ता (बेतिया, बिहार) को दिया जाना तय है। इस साल वैश्विक महामारी कोविद-19 को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रदान किया जाएगा।

पुरवैया एक राष्ट्रीय सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था है, जो वर्ष 2009 से भारत सरकार के योजना मंत्रालय व दिल्ली सरकार से पंजीकृत है। प्रत्येक वर्ष यह संस्था समाज, साहित्य, शोध और सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति अथवा संस्था का सम्मान करती है। पुरवैया राष्ट्रीय सम्मान 2020 निर्णायक समिति के सदस्य हैं— डॉ. ज्वाला प्रसाद, उप-कुलसचिव, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, डॉ. शोभालाल, कुलानुशासक, ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर, डॉ. उज्ज्वल आलोक, सहायक प्रोफेसर, बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर, डॉ. मधुलिका बेन पटेल, सहायक प्रोफेसर, तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय, तमिलनाडु, श्री धनंजय कुमार सिंह, निदेशक, जनमीडिया, नई दिल्ली, श्री उपेन्द्र कुमार, सहायक प्रोफेसर, बी. एच. यू. वाराणसी, श्री संतोष पटेल, दिल्ली सचिवालय, दिल्ली सरकार, दिल्ली।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published.