अबकी वाली होली में

हँस ले गा ले धूम मचा ले अबकी वाली होली में
मन के सारे भेद मिटा दे अबकी वाली होली में
ऐसा कर दे इस दुनिया में कोई दुख ना रह जाये
सबके दिल में प्यार बढ़ा दे अबकी वाली होली में
नीले ,काले,लाल, गुलाबी ,रंग सभी प्यारे से हैं
दिल में सारे रंग चढ़ा ले अबकी वाली होली में
ख़ूब हुई है मार लड़ाई ख़ूब चली तलवारें हैं
ख़ून ख़राबा बंद करा दे अबकी वाली होली में
होली को ऐसा खेलें पूरा जीवन रंगीन लगे
थोड़ा थोड़ा भंग चढ़ा ले अबकी वाली होली में
जीवन को ऐसा जीना कुछ जीना जैसे जीना हो
जीवन में उल्लास जगा ले अबकी वाली होली में ।
तेज प्रताप नारायण
# हैप्पी होली
1 Comment
Excellent