जागो नारी

नहीं कहो कि आज़ाद नहीं है नारी ,,,
शायद जो आज़ाद नहीं है
उनमें है कमियां भारी
नहीं जगाती आत्म विश्वास
न खुद निर्णायक बन पाती
अपने को कह कर निर्बल
काम और से करवाती
जागो नारी …!!
जागो नारी….!!
अपना काम तुम स्वयं करो
कर्मक्षेत्र में बढ़ कर आगे
अपना अस्तित्व ग्रहण करो ….
नही कहो तुम अपने मुंह से
कि, नारी का सम्मान करो
सम्मानित बनने से पहले
ख़ुद अपना सम्मान करो …!!
सीमा पटेल,दिल्ली