वीनस सिंह
ईश्वर
मेहनत से
मजदूरी करता था,
मजदूरी के बदले
प्रेम पाता था
उसने मेहनत से
पुरुष को रचा
फिर प्रेम से
गढ़ा स्त्री को
पर मिलते ही प्राण वायु
पुरुष प्रेम का झांसा दे
स्त्री के साथ भाग गया
तब से ईश्वर नाराज है
तब से स्त्रियां
मजदूरी कर रही हैं
बिना पैसों के
आज तलक।